ढींडसा धमाके के बाद आज  ब्रह्मपुरा और रत्न सिंह अजनाला करेंगे प्रैस कांफ्रैंस

Edited By swetha,Updated: 30 Sep, 2018 11:52 AM

akali leaders press conference

अकाली दल के सीनियर नेता और राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा की तरफ से पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिए जाने के बाद पार्टी के 2 अन्य सीनियर नेताओं रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा और रत्न सिंह अजनाला की तरफ से 4.30 बजे रखी गई प्रैस कांफ्रैंस ने नई चर्चा छेड़...

जालंधर: अकाली दल के सीनियर नेता और राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा की तरफ से पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिए जाने के बाद पार्टी के 2 अन्य सीनियर नेताओं रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा और रत्न सिंह अजनाला की तरफ से 4.30 बजे रखी गई प्रैस कांफ्रैंस ने नई चर्चा छेड़ दी है। माना जा रहा है कि प्रैस कांफ्रैंस में दोनों नेता कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। 

'पंजाब केसरी'के सूत्रों से  पता लगा है कि सेवा सिंह सेखवां भी इसमें शामिल हो सकते हैं। हालांकि अकाली हाई कमान की तरफ से उनको रोकने की कोशिशों भी की जा रही हैं। सुखदेव सिंह ढींडसा मालवा से,जबकि प्रैस कांफ्रैंस करने जा रहे दोनों बड़े नेता माझा से  संबंध रखते हैं। 

दिग्गज नेता रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा अकाली दल के टकसाली नेता रहे हैं। वह नौशहरा पन्नूआं से 1997 से लेकर 2002 और 2007 में लगातार 3 बार विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं। रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा को माझे के शेर के नाम से भी जाना जाता है।  वह 2007 में बादल सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। मौजूदा समय में रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा खडूर साहिब से अकाली दल के एम.पी. हैं। 

रत्न सिंह अजनाला भी अकाली दल के दिग्गज नेताओं में से एक हैं। अजनाला चार बार विधायक रह चुके हैं। अजनाला ने 1985 में अकाली दल की तरफ से चुनाव मैदान में उतरे थे और विजेता रहे थे। 1994 में अजनाला ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा चुनाव लड़ा थाहे। अजनाला ने 1997 और 2002 में फिर अकाली की तरफ से चुनाव लड़ा और विजय प्राप्त की। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!