Edited By swetha,Updated: 31 Mar, 2018 10:58 AM
गांव ईसापुर लंडा के अकाली नेता सुखदेव सिंह धनेसर के बेटे की मनीला में गोली मार कर हत्या कर दी गई। वह मनीला में पिछले 8 साल से रह रहा था।
शेरपुर (अनीश): गांव ईसापुर लंडा के अकाली नेता सुखदेव सिंह धनेसर के बेटे की मनीला में गोली मार कर हत्या कर दी गई। वह मनीला में पिछले 8 साल से रह रहा था।
गुरजीत सिंह ने बताया कि अकाली नेता सुखदेव सिंह धनेसर का बेटा गुरतेज सिंह (38) मनीला में फाइनांस का काम करता था। कुछ दिन पहले वह फाइनांस की किस्तें इकट्ठी कर स्कूटर पर वापस घर आ रहा था कि लुटेरों ने गोली मार कर उसे गंभीर घायल कर दिया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। गुरजीत सिंह ने बताया कि गुरतेज सिंह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया है। नौजवान का शव गांव में लाने के प्रयत्न जारी हैं।