Edited By Vaneet,Updated: 13 Feb, 2019 07:04 PM
चंडीगढ़ से शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता गुरप्रताप सिंह रियाण ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया और हाल ही में गठित शिअद (टकसाली) में शामिल हो गए।...
चंडीगढ़: चंडीगढ़ से शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता गुरप्रताप सिंह रियाण ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया और हाल ही में गठित शिअद (टकसाली) में शामिल हो गए।
शिअद के चंडीगढ़ इकाई के उपाध्यक्ष रायर, टकसाली प्रमुख रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हो गए। ब्रह्मपुरा खडूर साहिब से सांसद हैं। इस मौके पर शिअद (टकसाली) के वरिष्ठ नेता सेवा सिंह सेखवान ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में शिअद से वरिष्ठ नेताओं का ‘भारी संख्या में पलायन’ लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि टकसाली अकालियों ने शिअद के ‘पंथक एजेंडा’ से कथित तौर पर अलग होने के खिलाफ अपनी आवाज उठाई। सेखवान ने कहा कि शिअद में टकसालियों की आवाज नहीं सुनी जा रही। उन्होंने दावा किया कि शिअद पर बादल परिवार का नियंत्रण है।