Edited By swetha,Updated: 07 Oct, 2018 02:59 PM
पार्टी की सीनियर लीडरशिप से टकसाली नेताओं की नाराजगी कहीं न कहीं विक्रम मजीठिया पर हावी होती नज़र आ रही है। रविवार को अकाली दल की पटियाला रैली में सुखबीर बादल के साथ बैठने वाले सीनियर नेता विक्रम मजीठिया अन्य नेताओं के साथ'' नीचे ''बैठे नजर आए।
पटियाला (नरेश कुमार): पार्टी की सीनियर लीडरशिप से टकसाली नेताओं की नाराजगी कहीं न कहीं विक्रम मजीठिया पर हावी होती नज़र आ रही है। रविवार को अकाली दल की पटियाला रैली में सुखबीर बादल के साथ बैठने वाले सीनियर नेता विक्रम मजीठिया अन्य नेताओं के साथ' नीचे 'बैठे नजर आए।
कायदे अनुसार सीनियर नेताओं को सबसे आखिर में बोलने का समय दिया जाता है, परपटियाला रैली में ऐसा नहीं हुआ। सुखबीर से पहले मजीठिया को भाषण देने का समय दे दिया गया। टकसाली नेता और राज्यसभा सदस्य बलविन्दर सिंह भूंदड़ ने भी सुखबीर से पहले जनता को संबोधित किया।
उल्लेखनीय है कि पार्टी के सीनियर टकसाली नेता सुखबीर और मजीठिया से नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। इसी के चलते सुखदेव सिंह ढींडसा ने गत दिनों इस्तीफा दिया था। इसके बाद माझा के टकसाली नेता रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा, रत्न सिंह अजनाला और सेवा सिंह सेखवों ने विरोध ज़ाहिर किया था। इसी कारण टकसाली नेता पटियाला रैली में से नादारद थे।