Edited By swetha,Updated: 12 Nov, 2018 01:23 PM
शिरोमणी अकाली दल के सीनियर अकाली नेता रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा और रत्न सिंह अजनाला की पार्टी से छुट्टी करने के बाद अकाली दल की तरफ से कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रैस कांफ्रैंस की गई। इस दौरान पार्टी के सीनियर नेता परमिंद्र सिंह ढींडसा ने कहा कि...
चंडीगढ़:शिरोमणी अकाली दल ने वरिष्ठ अकाली नेताओँ रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा और रत्न सिंह अजनाला की छुट्टी करने के बाद अपना सारा ध्यान पंजाब सरकार की गल्त नीतियों पर लगा दिया है। चंडीगढ़ में पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूर्व वित्त मंत्री परमिंद्र सिंह ढींडसा ने कहा कि कांग्रेस सरकार फंड जुटाने में पूरी तरह असफल रही है। सरकार द्वारा टैक्स चोरी को रोकने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही, बल्कि उसे बढ़ावा दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में किसान मंडियों में धक्के खा रहे हैं। उनकी फसलें खराब हो रही हैं। यह सभी बातें सरकार की वित्तीय पालिसी की नाकामी को दर्शाती हैं। ढींडसा ने कहा कि मुलाजिम वर्ग पूरी तरह से मुश्किलों में घिरा हुआ है । महंगाई भत्ते की 4 किश्ते अभी तक जारी नहीं की गई। कांग्रेस सरकार जवाब देने में भाग रही है।