Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Nov, 2017 12:27 PM
इन दिनों पूरे पंजाब में कोहरे ने कोहराम मचा रखा है। तलवंडी साबो के रामां रोड पर आज सुबह अकाल एकैडमी जग्गा रामतीर्थ की वैन और ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 बच्चों सहित 8 लोग घायल हो गए। इन घायलों में 3 बच्चे अकाल एकैडमी के शामिल...
तलवंडी साबो(मुनीश): इन दिनों पूरे पंजाब में कोहरे ने कोहराम मचा रखा है। तलवंडी साबो के रामां रोड पर आज सुबह अकाल एकैडमी जग्गा रामतीर्थ की वैन और ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 बच्चों सहित 8 लोग घायल हो गए। इन घायलों में 3 बच्चे अकाल एकैडमी के शामिल हैं, जिनमें से एक की टांग टूटने कारण उसे बङ्क्षठडा रैफर कर दिया गया है। जानकारी अनुसार आज अकाल एकैडमी में अखंड पाठ के भोग डाले जाने थे जिनमें शामिल होने के लिए वैन (नंबर पी.बी. 31 एल. 3375) जज्जल, मलकाना आदि गांवों से बच्चों व परिजनों को लेकर तलवंडी साबो की तरफ आ रही थी जिसने चट्ठा मैरिज पैलेस के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। हादसे में एकैडमी में पढ़ते बच्चे नरिंद्रदीप सिंह (10) पुत्र निर्मल सिंह निवासी जज्जल, परविंद्र सिंह (13) पुत्र दर्शन सिंह, एकमजोत सिंह (5) पुत्र निर्मल सिंह निवासी मलकाना, ट्रैक्टर-ट्राली में सवार गुरदेव कौर (65), नरदेवकौर (55), करनप्रीत सिंह (9) व गुरजंट सिंह घायल हो गए।
क्या कहता है ट्रैक्टर-चालक
हादसे संबंधी ट्रैक्टर चालक गुरजंट सिंह से बातचीत करने पर उसने बताया कि वह सड़क देखकर अपने खेत की ओर जा रहा था। वह सड़क पार कर गया था लेकिन पीछे से ट्राली में एकदम तेजी से आई स्कूल वैन टकराई जिस कारण उसकी ट्राली पलट गई।
क्या कहता है वैन ड्राइवर
अकाल एकैडमी की वैन के चालक सुखविंद्र सिंह का कहना है कि वह स्कूल में रखे धार्मिक समागम में बच्चों को लेकर धीमी गति से जा रहा था कि आगे ट्रैक्टर ने एकदम से मोड़ काट लिया जिस कारण उसकी गाड़ी ट्रैक्टर से टकरा गई।
क्या कहते हैं एकैडमी के प्रिंसीपल
उधर जब पंजाब सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के विपरीत स्कूल खोले जाने पर अकाल एकैडमी के पिं्रसीपल से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि स्कूल नहीं लगाया गया था बल्कि स्कूल में धार्मिक समागम था जिस कारण बच्चों को माता-पिता सहित आने का आमंत्रण दिया गया था।
प्रिंसीपल के खिलाफ मामला दर्ज
डी.एस.पी. तलवंडी साबो वरिंद्र सिंह गिल ने बताया कि जिला डिप्टी कमिश्नर के आदेशों की उल्लंघना करने पर अकाल एकैडमी की पिं्रसीपल रजिंद्र कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।