धरने के बाद किसानों ने खोला जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे, यातायात हुई बहाल

Edited By Sunita sarangal,Updated: 11 Oct, 2021 05:06 PM

after the dharna farmers opened jalandhar ludhiana

पंजाब में बिजली के लग रहे कटों के खिलाफ पी.ए.पी. चौंक के पास भारतीय किसान यूनियन राजेवाल की तरफ से जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे नजदीक लगाया गया धरना खत्म कर दिया गया है। धरना

जालंधर (महेश): पंजाब में बिजली के लग रहे कटों के खिलाफ पी.ए.पी. चौंक के पास भारतीय किसान यूनियन राजेवाल की तरफ से जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे नजदीक लगाया गया धरना खत्म कर दिया गया है। धरना उठाने के बाद इस रास्ते से जाने वाले ट्रैफिक को सुचारू ढंग के साथ फिर से बहाल कर दिया गया है। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रमुख मनदीप समरा सहित मुख्य प्रवक्ता जत्थेदार कशमीर सिंह जंडियाला और जिला यूथ प्रमुख अमरजोत सिंह ने बताया कि किसान प्रातःकाल 10 बजे से इकठ्ठा होने शुरू हो गए और यह धरना करीब 2 घंटे जारी रहा। कई गांवों से किसान ट्रैक्टर-ट्रालियां पर यहां आए और ट्रैफिक जाम किया। 

रोष प्रदर्शन कर रहे किसान जत्थेबंदियों के नेताओं द्वारा दिए जा रहे धरना प्रदर्शन पर पहुंच कर पी.एस.पी.सी.एल. उत्तरी चीफ के इंजीनियर जतिंदर दनियाल ने भरोसा दिया कि यह कट इसी तरह 2 दिन रहेंगे, इसके बाद बिजली पूरी तरह बहाल कर दी जाएगी। इस भरोसे के बाद किसान जत्थेबंदियां की तरफ से धरना उठा लिया गया।
 
किसानों की तरफ से हाईवे जाम करने के बाद आने-जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसान यूनियन की तरफ से यह स्पष्ट नहीं किया गया था कि ट्रैफिक जाम कितने बजे तक रहेगा। इस दौरान भारतीय किसान राजेवाल और लोकतांत्रिक किसान सभा की तरफ से शक्ति सदन के बाहर धरना लगा कर चीफ इंजीनियर को एक मैमोरंडम भी दिया। PunjabKesari

इस धरने दौरान समस्या यह रही थी कि किसी को भी यह पता नहीं था कि किसान हड़ताल कितनी देर तक करने वाले हैं। इस धरने के कारण जालंधर से अमृतसर, बटाला, पठानकोट, लुधियाना, जम्मू आदि की सेवा भी प्रभावित हुई। हालांकि किसानों के धरने दौरान सोमवार सुबह से जालंधर बस अड्डे पर यात्रियों की कमी भी देखी गई परन्तु अब धरना उठाने के बाद स्थिति आम हो गई है और ट्रैफिक जाम भी खोल दिया गया है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!