Edited By Mohit,Updated: 24 Dec, 2020 07:16 PM
बीती 10 दिसंबर को संगत सिंह नगर के रहने वाले एडवोकेट अमनदीप की हत्या हुई थी। इस मामले में........
जालंधर (सुधीर): बीती 10 दिसंबर को संगत सिंह नगर के रहने वाले एडवोकेट अमनदीप की हत्या हुई थी। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया था। हालांकि कुछ दिन पहले पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन बाकी आरोपी अभी भी फरार हैं। आज आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर मृतक परिवार सहित सैंकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया।
हाथों में बैनर पकड़े मृतक के परिवार सहित सैंकड़ों लोगों ने स्थानीय बी.एम.सी. चौक में प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने कमिश्नर ऑफिस डी.सी.पी. बलकार सिंह और ए.सी.पी. सेन्ट्रल हरसिमरत सिंह के साथ मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिलाया कि फरार आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी होगी। हालांकि पीड़ित परिवार ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तो वह फिर प्रदर्शन करेंगे।