‘द एक्सीडैंटल प्राइम मिनिस्टर’ भाजपा का राजनीतिक स्टंट: कैप्टन

Edited By Vaneet,Updated: 31 Dec, 2018 10:52 AM

accidental prime minister bjp political stunt captain

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने आज कहा कि फिल्म ‘द एक्सीडैंटल प्राइम मिनिस्टर’ भाजपा का महज राजनीतिक स्टंट है जिसका उद्देश्य आगामी ...

चंडीगढ़(अश्वनी): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने आज कहा कि फिल्म ‘द एक्सीडैंटल प्राइम मिनिस्टर’ भाजपा का महज राजनीतिक स्टंट है जिसका उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनावों में फायदा उठाना है। यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि फिल्म को इस्तेमाल करने की भाजपा की कोशिशें न केवल बचकाना बल्कि राजनीतिक हितों से प्रेरित हैं जिसमें डा. मनमोहन सिंह को कमजोर प्रधानमंत्री के तौर पर पेश किया गया है। 


PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा एक फिल्म का इस तरह से प्रचार करना, आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सांझा करना और पूर्व प्रधानमंत्री की आलोचना करना उनकी बौखलाहट को दर्शाता है जो लोकसभा में हार की आशंका से उपजी है। यहां तक कि डा. मनमोहन सिंह के तीखे आलोचकों को भी कोई भी अवगुण नहीं मिला जबकि भाजपा अगले माह रिलीज होने वाली फिल्म को इस्तेमाल कर रही है जिसका उद्देश्य कांग्रेस को नुक्सान पहुंचाना है।


Image result for captain amrinder Singh
डा. मनमोहन सिंह आजाद सोच वाले व्यक्ति
मुख्ख्यमंत्री ने कहा कि डा. मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री होने के समय दौरान वह कई बार मिले जो महान अर्थशास्त्री, आजाद सोच वाले और फैसला लेने वाले व्यक्ति हैं जिन्होंने खुद को देश के सबसे अधिक बुद्धिमान और दूरदृष्टि वाले व्यक्ति के तौर पर स्थापित किया है। वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से डा. मनमोहन को प्राप्त पूर्ण आजादी के निजी तौर पर गवाह हैं।

Image result for डा. मनमोहन सिंह

समूचा देश हमेशा ही पूर्व प्रधानमंत्री का ऋणी रहेगा
उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी सरकार के मामलों में दखलअंदाजी करने में विश्वास नहीं रखती थीं। यह खासतौर पर डा. मनमोहन के मामलों में सही था जिन्हें प्रधानमंत्री बनाना ही अपने आप में स्पष्ट संकेत था कि पार्टी उनकी योग्यता और सामथ्र्य में विश्वास रखती थी। अपने दूरदर्शी फैसलों द्वारा विश्व में देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए समूचा देश हमेशा ही पूर्व प्रधानमंत्री का ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि भारत विश्व आॢथक महाशक्ति बना है तो सारा श्रेय डा. मनमोहन सिंह को जाता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!