गुरुद्वारा साहिब से लौट रहे युवकों के साथ घटा हादसा, दो बहनों के इकलौते भाई की दर्दनाक मौत

Edited By Kalash,Updated: 18 Sep, 2024 04:50 PM

accident with youths returning from gurudwara sahib

फिरोजपुर के कस्बा ममदोट के नजदीकी गांव तरां वाला में आज सुबह करीब 4:30 बजे भयानक हादसा हो गया।

फिरोजपुर : फिरोजपुर के कस्बा ममदोट के नजदीकी गांव तरां वाला में आज सुबह करीब 4:30 बजे भयानक हादसा हो गया। दरअसल यहां मोटरसाइकिल सवारों की रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भयानक टक्कर हो जाने से मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे युवक के गंभीर चोटें लगी हैं।     

जानकारी के अनुसार करनदीप सिंह पुत्र सुक्खा सिंह अपने दोस्त करमजीत पुत्र लखविंदर सिंह के साथ सुबह नजदीकी गांव छांगा खुर्द में गुरुद्वारा साहिब से घर वापिस आ रहा था कि सामने से आती हुई रेत की ट्रॉली से इनके मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में करनदीप (19) पुत्र सुक्खा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से दूसरे घायल युवक को इलाज के लिए ममदोट के सिविल अस्पताल लाया गया। यहां बता दें कि मृतक 19 वर्षीय युवक करणदीप सिंह दो बहनों का इकलौता और छोटा भाई था।       

गांव वासियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इलाके में अक्सर ही सुबह रेत की अवैध ढुलाई होती है। इसके चलते आज एक युवक सदा के लिए मौत के मुंह में चला गया है। उन्होंने बताया कि अवैध रेत की खुदाई करने वालों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली की लाईटें नहीं जगाई हुई थी, जिस कारण सामने से आती ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं दिखी और भयानक हादसा हो गया। लोगों ने अवैध रूप से रेत की ढुलाई करने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!