डेरा बाबा नानक में भीषण सड़क हादसा, एक की मौ+त; दो बच्चे गंभीर घायल

Edited By Vatika,Updated: 11 Aug, 2026 01:29 PM

accident dera beas

गुरदासपुर के कस्बा डेरा बाबा नानक में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है।

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर के कस्बा डेरा बाबा नानक में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर के कारण हुआ।

जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति अपने दो बच्चों के साथ जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो के साथ मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार सवा मसीह निवासी गांव शिकार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसके दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए दोनों वाहनों की जांच कर रही है। वहीं, हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में मातम छा गया। गांव शिकार के लोगों ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख जताया है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!