Edited By Vatika,Updated: 29 Jul, 2019 09:35 AM
पुर्तगाल के लिस्बन सिटी नजदीक सैंटो अंतोनियो इलाके में 12 जुलाई को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत का शिकार हुए टांडा के गांव मियानी निवासी रजत उर्फ मनी का सैंकड़ों नम आंखों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।
टांडा-उड़मुड़(कुलदीश, पंडित): पुर्तगाल के लिस्बन सिटी नजदीक सैंटो अंतोनियो इलाके में 12 जुलाई को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत का शिकार हुए टांडा के गांव मियानी निवासी रजत उर्फ मनी का सैंकड़ों नम आंखों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।
इस दौरान मनी की बहन शैली ने जब मनी को सेहरा लगा विदाई दी तो माहौल बेहद हृदय विदारक हो गया। 3 महीने पहले परिवार की आजीविका के लिए पुर्तगाल गए गोपाल कृष्ण और सुनैना का पुत्र रजत आज ताबूत में बंद होकर जब सुबह गांव मियानी पहुंचा तो गांव में मातम-सा माहौल था। पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश और पुर्तगाल में बसे पंजाबी युवकों की मदद से भारत लाए गए रजत के पार्थिव शरीर को आज सुबह दिल्ली एयरपोर्ट से गांव मियानी लाया गया।
इस मौके पर पारिवारिक सदस्यों पूर्व मंत्री बलबीर सिंह मियानी और सैंकड़ों गांव वासियों की मौजूदगी में रजत के भाई रजिंद्र और रवि ने रजत के पार्थिव शरीर को अग्नि भेंट की। इस दौरान गांव वासियों ने सरकार को परिवार की मदद करने की मांग की।