Edited By Vatika,Updated: 04 Nov, 2018 08:33 AM
पठानकोट-जालंधर हाईवे पर रविवार सुबह 3 वाहनों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गर्इ, जिसमें 3 लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जालंधर(माही): पठानकोट-जालंधर हाईवे पर रविवार सुबह 3 वाहनों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गर्इ, जिसमें 3 लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार थाना मकसूदां अधीन पड़ते गांव रापुर नजदीक 2 ट्रक के पीछे एक मुर्गियों से भरी जीप आ रही थी। इसी बीच आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिस कारण पीछे आ रहे ट्रक और जीप हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि ट्रक के परखच्चे तक उड़ गए। वहीं घायलों में से एक की पहचान मान सिंह निवासी बधाणा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।