हादसे में घायल लड़की सड़क पर तड़पती रही, राहगीर बनाते रहे Video

Edited By Vatika,Updated: 13 Oct, 2018 10:49 AM

accident

स्थानीय गैब की पुली के पास एक्टिवा पर सवार लड़की एक सड़क हादसे में बुरी तरह से घायल हो गई। इस दौरान जब वह खून से लथपथ अवस्था में बीच सड़क पर पड़ी तड़प रही थी तो राहगीर उसे अस्पताल पहुंचाने के बजाय  उसकी वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। तभी 2 नौजवानों ने...

खन्ना (सुनील): स्थानीय गैब की पुली के पास एक्टिवा पर सवार लड़की एक सड़क हादसे में बुरी तरह से घायल हो गई। इस दौरान जब वह खून से लथपथ अवस्था में बीच सड़क पर पड़ी तड़प रही थी तो राहगीर उसे अस्पताल पहुंचाने के बजाय  उसकी वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। तभी 2 नौजवानों ने मानवता की असली तस्वीर पेश करते हुए उसे खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। 

जानकारी के अनुसार  मनीषा (25) पुत्री कुंदन लाल निवासी शिवपुरी मोहल्ला खन्ना रोजाना की तरह अपनी एक्टिवा पर सवार होकर गैस एजैंसी मंडी गोबिंदगढ़ से ड्यूटी खत्म करने के उपरांत खन्ना वापस आ रही थी, जैसे ही वह उपरोक्त स्थान पर पहुंची तभी अचानक साइकिल सवार उसके आगे आ गया, जिस कारण वह उलझते हुए बीच सड़क में जा गिरी।

इस हादसे में उसके मुंह पर काफी चोटें आईं, जिसके चलते तड़प रही लड़की को अस्पताल पहुंचाने की जगह राहगीर अपने मोबाइलों से वीडियो बनाते रहे और उक्त लड़की दर्द से तड़पती रही। तभी गुरदीप नामक लड़के ने एक साथी के साथ उसे खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!