Edited By Vatika,Updated: 15 May, 2018 09:53 AM
पटियाला-नाभा रोड पर स्थित गांव ददहेड़ा के पास एक तेज रफ्तार जीप चालक ने काम से लौट रही 4 लड़कियों को कुचल दिया। इसमें चारों लड़कियां गंभीर घायल हो गईं।
पटियाला (बलजिन्द्र, राणा): पटियाला-नाभा रोड पर स्थित गांव ददहेड़ा के पास एक तेज रफ्तार जीप चालक ने काम से लौट रही 4 लड़कियों को कुचल दिया। इसमें चारों लड़कियां गंभीर घायल हो गईं।
उन्हें लोगों ने सरकारी राजिन्द्रा अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जीप चालक नशे की हालत में था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जीप चालक को घेर लिया और उस को खूब पीटा।
जानकारी के अनुसार जीप ड्राइवर पटियाला से नाभा की ओर जा रहा था जबकि लड़कियां ददहेड़ा के पास से काम से लौट रही थीं। इसी दौरान ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया और गाड़ी लड़कियों पर चढ़ा दी। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष है क्योंकि लड़कियां पहले ही गरीब घरों की हैं जोकि कामकाज करके अपने परिवार का पालन-पोषण करती थीं।