Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Sep, 2017 12:37 PM
थाना पी.ए.यू. के इलाके हंबड़ा रोड पर बुधवार सुबह ओवर स्पीड बोलैरो एक्टिवा सवार सास-बहू को 50 फीट तक घसीटकर ले गई। हादसे में गंभीर रूप
लुधियाना (ऋषि): थाना पी.ए.यू. के इलाके हंबड़ा रोड पर बुधवार सुबह ओवर स्पीड बोलैरो एक्टिवा सवार सास-बहू को 50 फीट तक घसीटकर ले गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बहू की अस्पताल में उपचार दौरान कुछ घंटे बाद मौत हो गई जबकि सास की हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना प्रभारी इंस्पैक्टर बृज मोहन ने बताया कि मृतका की पहचान देव नगर की रहने वाली प्रतिमा (42) व घायल की पहचान रमेश रानी (68) के रूप में हुई है। दोनों सास-बहू अपने एक्टिवा पर राधा स्वामी सत्संग डेरे पर सेवा करने जा रही थीं। ऋषि नगर के पास पहुंचने पर पीछे से दूध से भरी आ रही ओवर स्पीड बोलैरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार टक्कर इस कदर खतरनाक थी कि 50 फीट तक गाड़ी दोनों को घसीटकर ले गई।
राहगीरों की तरफ से शोर मचाने पर उसने ब्रेक लगाई और लोगों को इकट्ठा होते देख चालक व साथ बैठा साथी गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गए। लोगों ने घायलों को पहले पास के अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर डी.एम.सी. अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार दौरान बहू ने दम तोड़ दिया, जबकि सास की हालत गंभीर बनी हुई है। जांच अधिकारी सतविंद्र सिंह के अनुसार गाड़ी में एक ही व्यक्ति था। गाड़ी कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।