Edited By Vatika,Updated: 17 Jul, 2026 09:06 AM

टांडा-श्री हरगोबिंदपुर रोड पर गांव पुल पुख्ता के पास बब्बल पेट्रोल पंप के नजदीक आज
टांडा उड़मुड़(वरिंदर पंडित): टांडा-श्री हरगोबिंदपुर रोड पर गांव पुल पुख्ता के पास बब्बल पेट्रोल पंप के नजदीक आज तड़के हुए एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रमेश कुमार (मंगा हलवाई), पुत्र लाल चंद, निवासी उड़मुड़ के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 5 बजे रमेश कुमार अपनी स्कूटी पर सवार होकर काम पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी स्कूटी की टाटा 407 वाहन से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही टांडा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाला वाहन चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।