Edited By Vatika,Updated: 16 Aug, 2018 02:28 PM
टांडा हार्इवे नजदीक हरसी पिंड के पास एक कार की सड़क किनारे खड़ी ट्राली से भयानक टक्कर हो गर्इ, जिसमें नवविवाहित दंपति की मौत हो गर्इ।
होशियारपुर( वरिंदर): जालंधर-पठानकोट-राष्ट्रीय मार्ग पर गुरुवार दोपहर हरसी पिंड के नज़दीक हुए दर्दनाक सड़क हादसे में नवदंपति की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे तक उड़ गए।
मृतक की पहचान सिद्ध राज राणा पुत्र वीर पुष्कर सिंह राणा रेलवे कालोनी सिविल लाइंस )लुधियाना के रूप में हुर्इ। 1 अगस्त को सिद्ध राज राणा का विवाह नीता निवासी गांव तोए (दसूहा) से हुआ था। हादसा उस समय हुआ जब दसूहा की तरफ जा रही कार सड़क किनारे खड़ें ट्राले में टकरा गई।
हादसे के बाद राहगीरों और पॉवर ग्रिड के कर्मचारी दिनेश कुमार और रजिन्दर कुराला ने गंभीर अवस्था में दोनों को टांडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत ऐलान कर दिया।