स्कूल जा रहे विद्यार्थियों के साथ बड़ा हादसा, सगे भाई-बहन की मौत

Edited By Vatika,Updated: 07 Dec, 2022 11:02 AM

accident 2 died

घायल को एक प्राईवेट अस्पताल में रैफर कर दिया गया है।

श्री मुक्तसर साहिबः श्री मुक्तसर साहिब में जलालाबाद रोड पर यादगारी गेट नजदीक हुए सड़क हादसे में गांव कबरवाला के रहने वाले सगे भाई-बहन की मौत हो गई जबकि मृतका का छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एक प्राईवेट अस्पताल में रैफर कर दिया गया है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार श्री मुक्तसर साहिब के अकाल अकैडमी में पढ़ने वाले ये तीनों विद्यार्थी मोटरसाइकिल पर सवार होकर स्कूल आ रहे थे। जब यह तीनों जलालाबाद रोड यादगारी गेट नजदीक पहुंचे तो एक ट्रक चालक ने इनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसके साथ यह भयानक हादसा हो गया। 10वीं कक्षी में पढ़ने वाले गुरसेवक सिंह (15) पुत्र हरिंदर सिंह और उसकी बहन प्रभजोत कौर (12) की मौके पर ही मौत जबकि 8 वर्षीय छोटा भाई नवतेज गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे डी.एस.पी. राजेश कुमार ने टीम सहित पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!