Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Aug, 2017 11:42 AM
शिवपुरी के निकट नैशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक प्राइवेट कंपनी की बस की टक्कर से स्कूटर सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे सी.एम.सी.
लुधियाना(महेश): शिवपुरी के निकट नैशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक प्राइवेट कंपनी की बस की टक्कर से स्कूटर सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे सी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जोधेवाल पुलिस ने बस कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
घायल की पहचान करीब 50 वर्षीय बाबू लाल के रूप में हुई है, जोकि राज मिस्त्री है और घटना के वक्त दोपहर करीब 3 बजे करीब नगर से कैलाश नगर की तरफ अपने स्कूटर पर जा रहा था। जब वह हाईवे क्रास कर रहा था तो बस ने उसे टक्कर मार दी। गनीमत रही कि टक्कर लगने से बाबू लाल छिटक कर दूर जा गिरा और बस चालक ने ब्रेक लगा दी अन्यथा उसकी जान भी जा सकती थी। लोगों का कहना था कि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही बस का कंडक्टर खून से लथपथ बाबू लाल को थ्री-व्हीलर में डाल कर जैन अस्पताल लेकर गया जहां उसकी हालत को देखते हुए सी.एम.सी. रैफर कर दिया गया।