Edited By Vaneet,Updated: 12 Apr, 2019 03:17 PM
लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब की 11 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी आम आदमी पार्टी इस बार लु...
लुधियाना: लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब की 11 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी आम आदमी पार्टी इस बार लुधियाना में नए चेहरे पर दाव खेल सकती है। 2014 के चुनाव के उम्मीदवार एच.एस. फुलका के इस्तीफे के बाद लुधियाना में अभी भी पार्टी को योग्य उम्मीदवार नहीं मिल रहा है, जिस कारण आम आदमी पार्टी नए चेहरे को चुनाव मैदान में उतारेगी। इसलिए पैनल में चार नाम सबसे आगे हैं, जिनमें सी.ए सुरेश गोयल, अमरिन्दर सिंह जस्सोवाल, डा. तेजपाल सिंह गिल और बीबी राजिन्दरपाल कौर छीना शामिल है।
पार्टी में पहले पैराशूट के द्वारा उम्मीदवार भेजने की चर्चा थी परन्तु अब पार्टी सूत्रों की मानें तो आम आदमी पार्टी इन लोकसभा चुनाव के लिए किसी नए चेहरे को पार्टी उम्मीदवार के तौर पर लुधियाना लोकसभा सीट की टिकट दे सकती है, जिनमें सबसे आगे सी.ए सुरेश गोयल हैं, पार्टी इनके नाम पर इसलिए सोच विचार कर रही है क्योंकि गोयल सी.ए हैं और अपने प्रोफेशन करके उनका लुधियाना के लोगों के साथ संबंध है। इसके इलावा पार्टी लुधियाना से हिंदू भाईचारे की वोट को देख रही है। मौजूदा समय में गोयल विधानसभा हलका केंद्रीय के हलका इंचार्ज हैं और लुधियाना के शहरी प्रधान भी रह चुके हैं।
इसके इलावा पंजाबी सभ्याचार के बाबा बोड़ कहे जाने वाले जगदेव सिंह जस्सोवाल के पोते अमरिन्दर सिंह जस्सोवाल का नाम भी टिकट के लिए सामने आ रहा है। जस्सोवाल के सभ्याचार के साथ जुड़े होने के कारण लुधियाना के लोग के घरों तक उनकी काफी पहुंच है। मौजूदा समय में अमरिन्दर सिंह जस्सोवाल लुधियाना यूथ विंग के प्रधान हैं। इसके इलावा आम आदमी पार्टी इस सीट पर महिला उम्मीदवार को उतारने के विचार में हैं, जिसके लिए हलका दक्षिणी के इंचार्ज बीबी राजिन्दरपाल कौर छीना का नाम आगे चल रहा है। छीना इससे पहले मालवा जोन-2 की मीत प्रधान भी रह चुकी हैं और विधानसभा चुनाव के समय भी छीना हलका दक्षिणी से दावेदार थी परन्तु बाद में लोक इंसाफ पार्टी के साथ गठबंधन होने के कारण यह सीट बैंस भाइयों के पास चली गई थी। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन विषय में पी.एच.डी. डा. तेजपाल सिंह गिल का नाम भी चर्चा में है।