Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Oct, 2021 06:19 PM
अपने पंजाब दौरे के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अमृतसर एयरपोर्ट से पंजाब सियासत के बड़े चेहरे व ''आप'' नेता स्व. सेवा सिंह सेखवां के घर पहुंचे, जहां उनके पारिवारिक सदस्यों के साथ संवेदना व्यक्त की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
बटाला (बेरी) : अपने पंजाब दौरे के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब सियासत के बड़े चेहरे व 'आप' नेता स्व. सेवा सिंह सेखवां के घर पहुंचे, जहां उनके पारिवारिक सदस्यों के साथ संवेदना व्यक्त की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने स्व. जत्थेदार सेवा सिंह सेवा की धर्म पत्नी अमरजीत कौर सेखवां तथा उनके पुत्र एड. जगरूप सिंह सेखवां व मनराज सिंह सेखवां से गहरे दुख का प्रगटावा किया। केजरीवाल ने कहा कि स्व. सेवा सिंह सेखवां के देहांत से पूरे पंजाब को एक बहुत बड़ा घाटा हुआ है। गौरतलब है कि सेवा सिंह सेखवां, जो अभी हाल ही में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे, लेकिन स्वास्थ्य में खराबी के कारण उनका पिछले दिनों देहांत हो गया था। आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के 2 दिवसीय दौरे पर हैं।
इस मौके पर केजरीवाल के साथ पंजाब अध्यक्ष भगवंत मान, विधायक जरनैल सिंह, राघव चड्डा, विरोधी पक्ष के नेता विधायक हरपाल सिंह चीमा, विधायक प्रो. बलजिन्द्र कौर, हलका बटाला के इंचार्ज शैरी कलसी आदि बड़ी संख्या में पार्टी नेता भी मौजूद थे।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here