Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Jul, 2017 12:35 PM
गत 21 जुलाई को चलती बस में सफर करते समय एक लड़की से गलत हरकतें करने वाले रेलवे पुलिस के ए.एस.आई. दीदार सिंह को दिड़बा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार जिला पुलिस प्रमुख मनदीप सिंह सिद्धू के दिए निर्देशों के अनुसार डी.एस.पी. दिड़बा योगेश...
संगरूर (विवेक सिंधवानी, यादविंद्र): गत 21 जुलाई को चलती बस में सफर करते समय एक लड़की से गलत हरकतें करने वाले रेलवे पुलिस के ए.एस.आई. दीदार सिंह को दिड़बा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार जिला पुलिस प्रमुख मनदीप सिंह सिद्धू के दिए निर्देशों के अनुसार डी.एस.पी. दिड़बा योगेश शर्मा की अगुवाई में थाना दिड़बा के एस.एच.ओ. पुशपिंद्र सिंह ने समेत पुलिस पार्टी ए.एस.आई. दीदार सिंह को गांव लाडबनजारा के नजदीक से गिरफ्तार किया।
इस गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए पुशपिंद्र सिंह ने बताया कि दीदार सिंह को कल माननीय अदालत में पेश किया जाएगा और उसको उक्त मामले संबंधी और पूछताछ की जा रही है। वर्णनीय है कि पीड़ित लड़की के बयानों के आधार पर थाना दिड़बा में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी ए.एस.आई. की पुलिस कल से ही तलाश कर रही थी।
‘ए.एस.आई. के खिलाफ जल्द कार्रवाई नही हुई तो जत्थेबंदियां करेंगी संघर्ष’
अमृतधारी लड़की के साथ रेलवे पुलिस के ए.एस.आई. की तरफ से बदसलूकी करने की घटना की गुरमति प्रचारक ग्रंथी रागी सभा ने पुरजोर निंदा की। इस संबंधी सभा की मीटिंग हुई। सभा के नेताओं ने लड़की को इंसाफ दिलाने के लिए ए.एस.आई. के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की और ए.एस.आई. को रोकने वाले व हाथापाई करने वाले जसविन्द्र सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने की अपील की। नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार और पंजाब सरकार ए.एस.आई. के खिलाफ जल्द कार्रवाई करे, नही तो जत्थेबंदियों द्वारा संघर्ष किया जाएगा।