Edited By Vatika,Updated: 22 Aug, 2026 03:53 PM

पठानकोट में रावी नदी पार करते समय एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।
पठानकोट (हरजिंदर सिंह गोराया): पठानकोट में रावी नदी पार करते समय एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, करीब 15 वर्षीय राकेश कुमार नदी पार करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान तेज बहाव के कारण उसका पैर फिसल गया और वह नदी की तेज धारा में बह गया।
घटना के बाद परिजनों और साथियों में चिंता का माहौल है। साथ मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने राकेश कुमार को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन नदी का तेज बहाव होने के कारण वह देखते ही देखते लापता हो गया। हादसे के तुरंत बाद लापता किशोर की तलाश के लिए बचाव दलों को सूचना दी गई। हालांकि, परिजनों और साथियों का आरोप है कि 24 घंटे बीत जाने के बावजूद NDRF की टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे परिवार में रोष और चिंता बढ़ गई है।
नदी में तेज बहाव के कारण राहत एवं बचाव कार्य में भी दिक्कतें आ रही हैं। परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि लापता किशोर की तलाश के लिए तुरंत प्रभावी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाए और जल्द से जल्द उसका पता लगाया जाए। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।