14 साल की भतीजी को बेहोश करके करवाया बलात्कार, बनाई Video

Edited By Vatika,Updated: 24 Aug, 2020 11:13 AM

a 14 year old niece was raped unconsciously made video

शहर की एक नाबालिग लड़की ने चाची पर शारीरिक शोषण करवाने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने व अन्य आरोप लगाए है।

कुराली (बठला): शहर की एक नाबालिग लड़की ने चाची पर शारीरिक शोषण करवाने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने व अन्य आरोप लगाए है। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित लड़की की माता के ब्यानों पर पीड़िता की चाची और लड़की के साथ शारीरिक शोषण करने वाले एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस संबंधी पुलिस के पास दर्ज करवाए ब्यानों में पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय लड़की अपने दादा-दादी की सेवा के लिए उनके साथ रहती थी।
PunjabKesari
लड़की की चाची भी उनके साथ ही रहती थी। महिला ने बताया कि उसकी देवरानी ने लड़की को कुछ बेहोशी की चीज खिलाकर किसी व्यक्ति को बुला लिया और उसका शारीरिक शोषण करवाया। इसी दौरान देवरानी ने लड़की की वीडियो भी बनाई और किसी को बताने की सूरत में जान से मारने की धमकियां दीं। शिकायत पर की कार्रवाई दौरान लड़की का मैडीकल करवाया और धारा-164 तहत लड़की ने कोर्ट में ब्यान दर्ज करवाए। लड़की ने कोर्ट को दिए ब्यानो और उसकी मां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पीड़िता की चाची निमू कौर और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!