Diwali celebration दौरान जिमखाना में खेला गया महाबंपर तंबोला, बांटे गए आकर्षक प्राइज

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Nov, 2026 11:06 PM

a  mega bumper tambola  was held at the gymkhana during the diwali celebrations

जिमखाना क्लब में  दीवाली सेलिब्रेशन के तहत आज महा बंपर  तंबोला का आयोजन किया गया जो शहर का सबसे बड़ा आयोजन साबित हुआ। सैकडों परिवारों ने इस आयोजन में भाग किया ,  एक साथ तंबोला खेला और आकर्षक पुरस्कार जीते ।

जालंधर  (खुराना) :  जिमखाना क्लब में  दीवाली सेलिब्रेशन के तहत आज महा बंपर  तंबोला का आयोजन किया गया जो शहर का सबसे बड़ा आयोजन साबित हुआ। सैकडों परिवारों ने इस आयोजन में भाग किया ,  एक साथ तंबोला खेला और आकर्षक पुरस्कार जीते । 

यह कार्यक्रम प्रधान रामवीर सिंह (डिवीज़नल कमिश्नर) के निर्देशों  तहत हुआ। विशेष अतिथि के रूप में सायशा चोपड़ा उपस्थित रहीं और उन्होंने डिविजनल कमिश्नर रामवीर (आई.ए.एस.) के साथ दीप प्रज्जवलित किया और क्लब में दीवाली सैलीब्रिशेन की शुरूआत की। क्लब सैक्रेटरी अमित कुकरेजा  और एंटरटेनमेंट कमेटी के चेयरमैन प्रो. विपन झांजी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम की कमान सम्भाली। इस दौरान  वाईस प्रैसीडैंट धीरज सेठ, ज्वाइंट सैक्रेटरी हरप्रीत सिंह गोल्डी, कैशियर सौरभ खुल्लर के अलावा एम.बी. बाली, जुबिन शंगारी, शालीन जोशी, राजीव बंसल, नितिन बहल, महिंदर सिंह, अतुल तलवाड़, शालिनी कालडा, विन्नी शर्मा ने पूर्ण सहयोग दिया।

तंबोला के चार राऊंड हुए और 20 लक्की ड्रा निकाले गए। विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप डायमंड रिंग, एल.ई.डी., डबल डोर रेफ्रिजरेटर,  फुली ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन, एयर फ्रायर तथा अन्य आकर्षक पुरस्कार देकर नवाजा गया।
पूरे क्लब को दीवाली थीम पर सजाया गया और खाने-पीने के व्यापक इंतजाम भी किए गए। कोल्ड फायर के रूप में पटाखे भी चलाए गए।

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!