Edited By Updated: 11 Aug, 2016 12:29 AM
जिले की पुलिस ने पुलिस विभाग में भर्ती करवाने के लिए नौजवान के साथ 3 लाख 60 हजार रुपए की ठगी मारने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। ..
मानसा (मित्तल): जिले की पुलिस ने पुलिस विभाग में भर्ती करवाने के लिए नौजवान के साथ 3 लाख 60 हजार रुपए की ठगी मारने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस संबंधी डी.एस.पी. मानसा जसमीत सिंह व थाना सीटी-1 मानसा के मुख्य अफसर हरपाल सिंह ने प्रैस कांफ्रैंस दौरान बताया कि जिला पुलिस प्रमुख मुखविंद्र सिंह भुल्लर के आदेशों पर पुलिस विभाग की चल रही भर्ती प्रक्रिया को निर्वघ्नि, निष्पक्ष, स्पष्ट व पारदर्शी ढंग के साथ सिरे चढ़ाने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
इस संबंधी थानों, चौकियों के आगे इश्तिहार व मीडिया के द्वारा जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने सांझे तौर पर बताया कि चरनजीत सिंह पुत्र निक्का सिंह निवासी नंगल कलां ने थाना सीटी-1 मानसा में आज लिखित दख्र्वास्त दी कि उसके साथ व उसके मामा के लड़के सोनी सिंह पुत्र भोला सिंह निवासी नड़ैल जिला फतेहाबाद (हरियाणा) के साथ सोनी सिंह पुत्र कंता सिंह निवासी गुड़ीशंघर जिला श्री मुक्तसर साहिब व उसके साले के रिश्तेदार हैप्पी सिंह पुत्र भोला सिंह निवासी पक्खो कलां जिला बरनाला ने भर्ती करवाने का झांसा देकर 3,60,000 रुपए की ठगी मार ली है। पुलिस ने ठोस सबूतों के आधार पर मुद्दई चरनजीत सिंह के बयान पर दोनों दोषियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार करके जांच की जाएगी।