Edited By Des raj,Updated: 09 Sep, 2018 12:47 AM
पुराना मोगा निवासी गुरदीप सिंह के 8 वर्षीय बेटे हरबीर सिंह की छत से गिरकर मौत हो जाने का पता लगा है। इस संबंध में थाना सिटी साऊथ के सहायक थानेदार जगतार सिंह द्वारा गुरदीप सिंह के बयानों पर कार्रवाई की गई है।
मोगा(आजाद): पुराना मोगा निवासी गुरदीप सिंह के 8 वर्षीय बेटे हरबीर सिंह की छत से गिरकर मौत हो जाने का पता लगा है। इस संबंध में थाना सिटी साऊथ के सहायक थानेदार जगतार सिंह द्वारा गुरदीप सिंह के बयानों पर कार्रवाई की गई है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरदीप सिंह निवासी मिस्त्रियां वाली गली नजदीक लछमन सिंह की चक्की जो वर्कशाप में मिस्त्री का काम करता है। उसका बेटा हरबीर सिंह तीसरी कक्षा का विद्यार्थी था, जो खेलते-खेलते अपने मकान की दूसरी मंजिल पर जा पहुंचा। अचानक छत से उसका पैर फिसल गया और वह नीचे आ गिरा तथा घायल हो गया। उसे परिजनों द्वारा तुरंत सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। सहायक थानेदार जगतार सिंह ने बताया कि आज बच्चे के शव को सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।