Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Sep, 2017 07:25 AM
सीवरेज से 8 माह के बच्चे (लड़के) का भ्रूण बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार सायं कच्चा धोबीआना बस्ती में सफाई कर्मचारियों ने सीवरेज की सफाई करने हेतु जैसे ही मैनहोल का ढक्कन उठाया तो उसमें एक मृत भ्रूण नजर आया।
बठिंडा (पायल): सीवरेज से 8 माह के बच्चे (लड़के) का भ्रूण बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार सायं कच्चा धोबीआना बस्ती में सफाई कर्मचारियों ने सीवरेज की सफाई करने हेतु जैसे ही मैनहोल का ढक्कन उठाया तो उसमें एक मृत भ्रूण नजर आया।
कर्मियों ने थाना कैंट पुलिस और सहारा जनसेवा को सूचित किया। संस्था के सदस्य संदीप गिल व सर्बजीत सिंह ने पुलिस की उपस्थिति में भ्रूण को बाहर निकाला। भ्रूण करीब 7-8 माह का प्रतीत होता था। किसी ने लोक-लाज के भय से भ्रूण की हत्या करवाकर शव सीवरेज में फैंक दिया होगा। थाना कैंट पुलिस ने सफाई कर्मी लाल चंद निवासी बेअंत नगर के बयानों पर अज्ञात महिला के विरुद्ध मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है और भ्रूण पोस्टमार्टम हेतु सरकारी अस्पताल पहुंचा दिया है।