Edited By Anjna,Updated: 24 May, 2018 10:59 AM
बिजली की तार गिरने से खेतों में सो रहा बच्चा बुरी तरह झुलस गया। बच्चे को गंभीर हालत में परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
कपूरथला (मल्होत्रा): बिजली की तार गिरने से खेतों में सो रहा बच्चा बुरी तरह झुलस गया। बच्चे को गंभीर हालत में परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
जानकारी अनुसार मनप्रीत सिंह (8 माह) पुत्र बलविन्द्र सिंह निवासी गांव भिंडिया, जिला अमृतसर के परिजनों ने बताया कि वह अपने परिवार सहित गांव भाणो लंगा के निकट खेतों में काम करने के लिए आए हैं। आज जब वह खेतों में कार्य कर रहे थे तो उनका बच्चा खेतों में ही सो रहा था कि अचानक उसके ऊपर बिजली की तार गिर गई जिससे वह झुलस गया। डाक्टर ने बताया कि बच्चा 60 प्रतिशत तक झुलस गया है