Edited By Sunita sarangal,Updated: 07 Jan, 2020 11:45 AM
एडवोकेट शाम लाल 72 वर्ष की आयु में भी युवाओं जैसा जोश रखते हैं।
मोगा(संदीप): एडवोकेट शाम लाल 72 वर्ष की आयु में भी युवाओं जैसा जोश रखते हैं। हाल ही में उन्होंने चंडीगढ़ में 10 किलोमीटर की मैराथन दौड़ में भाग लिया। यह दौड़ उन्होंने 1 घंटा 8 मिनट में पूरी कर रिकार्ड कायम किया। इस दौड़ में भाग लेने के लिए 3 हजार के करीब लोग शामिल हुए थे और उन सब में वहीं सबसे अधिक आयु के थे।
गांव दद्दाहूर के रहने वाले शाम लाल एयर फोर्स से बतौर ऑनरेरी फ्लाइंग ऑफिसर रिटायर्ड हुए हैं और इन दिनों मोगा में वकालत कर रहे हैं। वह जिला बार एसोसिएशन के कैशियर भी हैं। चंडीगढ़ मैराथन का आयोजन कैनवास प्रमोटर्स ने किया था। शाम लाल इससे पहले भी अंतर्राष्ट्रीय मैराथन दौड़ दिल्ली में भी 5 बार भाग ले चुके हैं, जिसमें 21 किलोमीटर की दौड़ भी शामिल थी। चंडीगढ़ की दौड़ में उन्होंने रिकार्ड समय में अपनी दौड़ को पूरा किया।