Edited By Vaneet,Updated: 26 Feb, 2019 09:01 PM
पंजाब सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के सात तथा प्रांतीय पुलिस सेवा के आठ अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति आदेश आज यहां जा...
चंडीगढ: पंजाब सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के सात तथा प्रांतीय पुलिस सेवा के आठ अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति आदेश आज यहां जारी किए। यहां जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार एडीजीपी ट्रैफिक शरद सत्या चौहान को एडीजीपी आईवीसी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
प्रवीण सिन्हा और गौतम चीमा को आईजीपी अपराध बीओआई पंजाब, सुखचैन सिंह गिल को लुधियाना का पुलिस आयुक्त के अलावा डीआईजी प्रोविंजनिंग का अतिरिक्त प्रभार, गुरप्रीत सिंह तूर को डीआईजी प्रशासन, सुरजीत सिंह को डीआईजी कांउटर इंटेलिजेंस, गुरप्रीत सिंह गिल को डीआईजी कानून और व्यवस्था तथा डीआईजी प्रशासन आई.आर.बी. पटियाला का अतिरक्त प्रभार सौंपा है।
पीपीएस अधिकारी गुरमीत सिंह को एस.पी. ऑपरेशनज फिरोजपुर, बलबीर सिंह को एआईजी सीआईडी जोनल बठिंडा, राजविन्दर सिंह को एआईजी पर्सोनल-2, प्रीतम सिंह को एआईजी पर्सोनल-3 और अतिरिक्त प्रभार एआईजी भलाई भुपिन्दर सिंह को एआईजी अपराध, विनोद कुमार को एआईजी कानून और व्यवस्था, गुरमेल सिंह को एसपी हैडक्वाटर मुक्तसर साहिब और प्रितपाल ङ्क्षसह को सहायक कमांडैंट पहली आईआरबी पटियाला के तौर पर नियुक्त किया गया है।