अधिकतम तापमान में 7 डिग्री सैल्सियस की आई कमी, महानगर हुआ पानी-पानी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jun, 2017 07:19 AM

7 degrees celsius deficiency in maximum temperature

पिछले सप्ताह से जारी तापमान की तेजी को आज बरसे बादलों ने ठंडा कर दिया। बारिश से अधिकतम तापमान में 7 डिग्री सैल्सियस की कमी दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि कल जालंधर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया था।

जालंधर (राहुल) : पिछले सप्ताह से जारी तापमान की तेजी को आज बरसे बादलों ने ठंडा कर दिया। बारिश से अधिकतम तापमान में 7 डिग्री सैल्सियस की कमी दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि कल जालंधर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सैल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया तथा पिछले 24 घंटों के दौरान 23.3 एम.एम. बारिश रिकार्ड की गई। सुबह के समय हुई तेज बारिश शहर के पुराने व भीतरी क्षेत्रों में जल भराव के चलते छात्रों, कर्मचारियों व दैनिक उपयोग की वस्तुओं के वितरकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बरसात के पानी की निकासी को लेकर नगर-निगम व जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंध उनकी पोल खोलते नजर आए। शहर के भीतरी क्षेत्र के साथ-साथ बाहरी क्षेत्रों में कुकरमुतों की तरह काटी गई कालोनियों के निवासियों को भी सीवरेज अव्यवस्था का शिकार होना पड़ा। उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में शिव नगर अंडरब्रिज का कार्य सर्वाधिक चर्चित रहा। सुबह हुई बारिश के चलते उस क्षेत्र में भी काफी जल भराव हो गया, जिसके चलते वहां से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

अधिकतर दोपहिया वाहन बीच पानी में ही बंद होते रहे। मथुरा नगर, बृज नगर, प्रीत नगर, सोढल रोड, किशनपुरा, रेलवे रोड, पंज पीर बाजार, भगत सिंह चौक, प्रताप बाग, सैंट्रल टाऊन, बस्ती क्षेत्र व शहर के निचले क्षेत्रों में पानी भरने से लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कई सड़कों पर 1 से 2 फुट तक पानी भरने के समाचार मिले हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!