Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Jan, 2018 12:38 PM
भारत आज अपना 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 10 आसियान देशों के राष्ट्रध्यक्षों की ऐतिहासिक मौजूदगी में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजपथ पर तिरंगा फहरा कर सलामी ली
नर्इ दिल्लीः भारत आज अपना 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 10 आसियान देशों के राष्ट्रध्यक्षों की ऐतिहासिक मौजूदगी में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजपथ पर तिरंगा फहरा कर सलामी ली।
इस मौके पर राजपथ पर शानदार परेड दिखार्इ जा रही है. परेड के जरिए भारत ने दुनिया को अपना दम दिखाया। देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झांकियों का प्रदर्शन, इनमें रामायण की झांकी भी दिखीं।
वहीं पंजाब की झांकी ने सबका मन मोह लिया। गणतंत्र दिवस समारोह की इस बार एक बड़ी विशेषता यह थी कि पहली बार मुख्य अतिथि के तौर पर दस देशों के राष्ट्राध्यक्ष या शासनाध्यक्ष मौजूद थे। ये सभी सलामी मंच पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ बैठे थे। आमतौर पर गणतंत्र दिवस समारोह में एक ही विदेशी मुख्य अतिथि को आमंत्रित किया जाता है।