Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Oct, 2017 11:17 PM
रूपनगर पुलिस ने एक बड़ी डकैती डालने की योजना बना रहे कुख्यात आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पत्रकारों को जानकारी देते हुए एस.एस.पी. राजबचन सिंह संधू ने बताया कि असामाजिक तत्वों की तलाश में जिला पुलिस उप कप्तान वरेन्द्रजीत सिंह की...
रूपनगर(विजय): रूपनगर पुलिस ने एक बड़ी डकैती डालने की योजना बना रहे कुख्यात आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पत्रकारों को जानकारी देते हुए एस.एस.पी. राजबचन सिंह संधू ने बताया कि असामाजिक तत्वों की तलाश में जिला पुलिस उप कप्तान वरेन्द्रजीत सिंह की अगुवाई में इंस्पैक्टर गब्बर सिंह पुलिस लाइन रूपनगर तथा थानेदार बलविन्द्र कुमार की संयुक्त पुलिस पार्टी ने टी-प्वाइंट गांव भक्कूमाजरा (रूपनगर-चमकौर साहिब रोड) पर नाकाबंदी की हुई थी।
यहां सूचना मिली कि आरोपी कुलवंत सिंह उर्फ गोपा पुत्र जोगा सिंह गांव अटाल मजारा थाना पोजेवाल, राजेश कुमार बंटा पुत्र पवन कुमार निवासी ठाणा (थाना गढ़शंकर) जिला होशियारपुर, लवप्रीत सिंह लाडी पुत्र शेर सिंह निवासी गांव भज्जला (गढ़शंकर), गुरप्रीत सिंह गोपी पुत्र लेट कश्मीरी लाल निवासी गांव रक्कड़ा ढाहां (थाना बलाचौर), हरविन्द्र सिंह उर्फ हनी पुत्र संतोख सिंह निवासी गांव सजावलपुर (थाना बलाचौर), गुरदीप सिंह उर्फ दीप पुत्र सोहन सिंह गांव कोलगढ़ (थाना बलाचौर), मनप्रीत सिंह उर्फ मनी पुत्र अवतार सिंह निवासी गांव सजावलपुर (थाना बलाचौर), जसवीर सिंह काका पुत्र रोशन लाल निवासी मुखपुर (थाना पोजेवाल) अपनी एसैंट कार (सफेद) को जाली नंबर लगा कर व घातक हथियारों समेत गांव भोजे माजरा प्राचीन मंदिर के निकट किसी बड़ी डकैती की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर रेड की। रेड के दौरान आरोपियों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग की।
संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद मुस्तैदी से एक्शन लेते हुए आरोपी राजेश कुमार बंटा, लवप्रीत सिंह लाडी, गुरप्रीत सिंह गोपी, गुरदीप सिंह उर्फ दीप, मनप्रीत सिंह उर्फ मनी, कुलवंत सिंह उर्फ गोपा को गिरफ्तार किया गया, जबकि हरविन्द्र सिंह उर्फ हनी व जसवीर सिंह उर्फ काका मौके से फरार हो गए, जिनका पता लगाने के लिए पुलिस पार्टियां लगाई गई हैं। काबू किए गए आरोपियों के पास से चार पिस्तौल देसी (.315 बोर), 2 पिस्तौल (.32 बोर), 1 रिवाल्वर (.32 बोर) तथा 8 कारतूस बरामद किए गए। इन आरोपियों पर पहले से कत्ल व डकैती समेत अन्य धाराओं के तहत मामले जिला होशियारपुर व जिला नवांशहर के थानों में दर्ज हैं तथा कुलवंत सिंह उर्फ गोपा, लवप्रीत सिंह लाडी तथा राजेश कुमार उर्फ बंटा माननीय अदालत की तरफ से इश्तिहारी मुजरिम घोषित हैं। इस मौके पर पुलिस उप कप्तान वरेन्द्रजीत सिंह, मनवीर सिंह बाजवा, अतुल सोनी व गब्बर सिंह (दोनों इंस्पैक्टर) व तिलक राज रीडर मुख्य रूप से मौजूद थे।