Edited By swetha,Updated: 25 Jun, 2019 09:18 AM
मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह ने श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के ऐतिहासिक मौके पर सुलतानपुर लोधी में नतमस्तक होने के लिए पंजाब का दौरा करने वाले इंगलैंड में बसे भारतीय लोगों को अपनी सरकार द्वारा पूरी सहायता देने के लिए ब्रिटिश हाई...
चंडीगढ़(भुल्लर): मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह ने श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के ऐतिहासिक मौके पर सुलतानपुर लोधी में नतमस्तक होने के लिए पंजाब का दौरा करने वाले इंगलैंड में बसे भारतीय लोगों को अपनी सरकार द्वारा पूरी सहायता देने के लिए ब्रिटिश हाई कमिश्नर एंड्रयू आयर को भरोसा दिलाया है।
एंड्रयू आयर मुख्यमंत्री से गत दिवस मिले थे। मुख्यमंत्री ने उनको भरोसा दिलाया कि वह भारत सरकार के गृह मंत्रालय से अपील करेंगे कि वह इस महान समारोह के मौके पर भारतीय मूल, खासकर पंजाबियों को वीजा देने में उदारवादी रुख अपनाने के लिए इंगलैंड में भारतीय हाई कमिश्नर को निर्देश दें। आयर ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस ऐतिहासिक मौके पर सम्मेलन करने के लिए इंगलैंड से बड़ी संख्या में भारतीय मूल के पंजाबी लोग पंजाब का दौरा करने के लिए उत्सुक हैं।