2 स्थानों पर हुए झगड़े में 5 घायल

Edited By Des raj,Updated: 23 Jul, 2018 07:14 PM

5 wounded in quarries at 2 places

फाजिल्का उपमंडल के गांव अलियाणा व स्थानीय सिविल अस्पताल में हुए झगड़े में 5 व्यक्ति घायल हो गए। स्थानीय सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती दलीप सिंह निवासी गांव टाहली वाला बोदला ने बताया कि उसका भतीजा गुरचरण सिंह निकटवर्ती गांव अलियाणा में विवाहित...

फाजिल्का(नागपाल): फाजिल्का उपमंडल के गांव अलियाणा व स्थानीय सिविल अस्पताल में हुए झगड़े में 5 व्यक्ति घायल हो गए। स्थानीय सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती दलीप सिंह निवासी गांव टाहली वाला बोदला ने बताया कि उसका भतीजा गुरचरण सिंह निकटवर्ती गांव अलियाणा में विवाहित है। 

18 जुलाई, 2018 को गुरचरण सिंह के ससुराल परिवार में पारिवारिक झगड़ा हुआ था। इस संबंधी उसका भतीजा अपने ससुराल परिवार के पास गांव अलियाणा में गया था। वहां झगड़े में बीच-बचाव करते समय उसका भतीजा व उसके ससुराल परिवार के गुरनाम सिंह पुत्र भजन सिंह, संदीप पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव अलियाणा घायल हो गए। इस पर उन्हें फाजिल्का के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 

दलीप सिंह ने बताया कि उसी रात तीनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें आगामी उपचार के लिए फरीदकोट रैफर कर दिया। जब वह अपने रिश्तेदारों के साथ उन्हें फरीदकोट ले जाने के लिए गाड़ी व अन्य प्रबंध कर रहा था तो रात लगभग 1 बजे स्थानीय सिविल अस्पताल में कुछ व्यक्ति अपने वाहनों पर आए और उनके साथ मारपीट करने लगे। इस कारण उसके व उसके भतीजे रमेश सिंह के शरीर पर चोटें लगीं और उन्हें उपचार के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जबकि पहले से घायल उसके भतीजे गुरचरण सिंह पुत्र जीत सिंह को चंडीगढ़ पी.जी.आई. व गुरनाम सिंह पुत्र भजन सिंह, संदीप पुत्र कश्मीर सिंह को फरीदकोट में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!