Edited By Vatika,Updated: 26 Jun, 2019 03:20 PM
इसे परमात्मा का चमत्कार कहें या कुछ और लेकिन लुधियाना में ऐसी घटना सामने आई है जिसको देखकर हर कोई भगवान भोलेनाथ को याद कर रहा है।
लुधियाना(नरिंदर): इसे परमात्मा का चमत्कार कहें या कुछ और लेकिन लुधियाना में ऐसी घटना सामने आई है जिसको देखकर हर कोई भगवान भोलेनाथ को याद कर रहा है।
लुधियाना के गुरपाल नगर में प्राचीन शिव मंदिर की खुदाई के दौरान 5 शिवलिंग, 2 नागों का जोड़ा और कई प्राचीन सिक्के निकले हैं। जैसे ही यह खबर श्रद्धालुओं तक पहुंची तो मंदिर में आने वालों का तांता लग ग्या। लोग दूर-दूर से शिवलिंग और नाग के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं, जिसे भगवान भोलेनाथ का चमत्कार बता रहे हैं।
उधर, मंदिर के प्रबंधक का कहना है कि वह अब और ज़्यादा खुदाई नहीं करेंगे क्योंकि इसके साथ मंदिर में लगे पीपल के पेड़ को नुक्सान हो सकता है। इलाके के लोगों में इस चमत्कार के बाद ख़ुशी की लहर है। लोग भोलेनाथ के जयकारे लगा रहे है।