खतरनाक हथियारों के दम पर डकैती करने वाले गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Jul, 2017 11:11 AM

5 robber arrested

खतरनाक हथियारों के दम पर डकैती व लूटपाट की बड़ी घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह को जिला पुलिस ने हथियारों सहित गिरफ्तार कर

भटिंडा(विजय): खतरनाक हथियारों के दम पर डकैती व लूटपाट की बड़ी घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह को जिला पुलिस ने हथियारों सहित गिरफ्तार कर उनसे नकदी व लूटे हुए सामान को बरामद करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने 5 खतरनाक आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि 2 फरार होने में सफल हो गए। इसी के साथ ही वीर कालोनी की डकैती सहित 3 बड़े मामले पुलिस ने इस गिरोह को गिरफ्तार कर सुलझाए। 

एस.एस.पी. ने की प्रैस-कॉन्फैंस
सोमवार को पत्रकार सम्मेलन में एस.एस.पी. नवीन सिंगला ने बताया कि इलाके में लूटपाट व चोरी की कई वारदातें हो रही हैं। आरोपियों को पकडऩे के लिए विशेष टीम बनाई गई है, जिस का नेतृत्व एस.पी. इंवैस्टीगेशन विक्रमजीत, डी.एस.पी. इंवैस्टीगेशन करनशेर सिंह कर रहे हैं। इस टीम का हिस्सा इंस्पैक्टर रजिंद्र सिंह इंचार्ज सी.आई.ए. स्टाफ भटिंडा थे। उनको सूचना मिली थी कि रोहित विक्टर उर्फ विक्की , विजय कुमार, मनप्रीत सिंह देसी, आशु, गुरप्रीत सिंह फौजी, ईश्वर दास निवासी भटिंडा और अमित कुमार निवासी जीरकपुर ने मिलकर लूटपाट के लिए गैंग बना हुआ है, वह आज किसी बड़ी वारदात की फिराक में है। वह गैंग आज एक कार में भटिंडा में ही देखा गया है।पुलिस टीम ने कार (नंबर पीबी03 ई पी 8650), कलर सफे द को नगर सुधार ट्रस्ट, भटिंडा नजदीक घेर लिया। इसमें रोहित विक्टर, ईश्वर दास, विजय कुमार व मनप्रीत सिंह देसी सवार थे। पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर इनकी निशानदेही पर भटिंडा से अमित कुमार निवासी जीरकपुर को गिरफ्तार कर लिया, जोकि जीरकपुर में मोबाइल का काम करता है व गैंग की लूट के सामान को आगे बेचता है।एस.एस.पी. नवीन सिंगला ने बताया कि जून व जुलाई में हुई 3 वारदातों का खुलासा हो चुका है व सभी आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए गए हैं जबकि गुरप्रीत सिंह फौजी व आशु की गिरफ्तारी अभी बाकी है। उम्मीद है कि उनको भी जल्द ही पकड़ा जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!