तरनतारन में हुई 5 हत्याओं की गुत्थी सुलझी, नशे में धुत्त पुत्र ने ही कृपाण के साथ काटा था पूरा परिवा

Edited By Vaneet,Updated: 27 Jun, 2020 06:09 PM

5 murders in tarn taran solved

बीते दिनों जिला तरनतारन के गांव कैरों में हुए 5 लोगों के कत्ल के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस सम्ब...

तरनतारन(रमन‌): जिला तरनतारन के गांव कैरों में हुए 5 लोगों के कत्ल के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस सम्बन्धित प्रेस कांफ्रेंस करते एस.एस.पी. ने बताया कि ब्रिज लाल के घर उसके दोनों लड़के गुरजंट और बंटी व दोनों बहुएं अमन और जसप्रीत मौजूद थे।

First slide

उन्होंने बताया इनके परिवार का अक्सर ही लड़ाई-झगड़ा रहता था। कत्ल वाली रात भी बंटी अपने पिता ब्रिज लाल के साथ हाथापाई करने लग पड़ा जब लड़ाई ज्यादा बढ़ गई तो ब्रिज लाल ने अपने ड्राइवर गुरसाहिब सिंह को फोन कर बुलाया। गुरसाहिब सिंह भी अक्सर ही ब्रिज लाल के घर आता-जाता रहता था और उनकी गाडिय़ों का ड्राइवर था। दोनों के बीच यह लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ गई कि बंटी ने अपने पिता का कृपाण मार कर कत्ल कर दिया। 

तरनतारन में एक ही परिवार के 5 लोगों ...

उन्होंने बताया कि बंटी नशे में धुत्त था। बंटी को शक था कि उसकी भाभियों के गुरसाहिब ड्राइवर के साथ नाजायज सम्बन्ध थे, जिस कारण उसने गुस्से में अपनी भाभियों अमन और जसप्रीत को भी कृपाण के साथ काट कर मौत के घाट उतार दिया। भाभियों का कत्ल करने के बाद बंटी ने गुरसाहिब ड्राइवर का भी कत्ल कर दिया। बंटी चार लोगों का कत्ल करने के बाद नशे की हालत में सो गया। इसके बाद नशे में धुत्त गुरजंट सिंह ने गुस्से में अपने भाई बंटी का कृपाण मार कर कत्ल कर दिया। गुरजंट सिंह बंटी का कत्ल करके मौके से फरार हो गया, जिसको आज गिरफ्तार कर लिया है और आगे वाली कार्यवाही शुरू कर दी है। 

एक ही परिवार के 5 सदस्यों की बेरहमी ...

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!