Big Success: वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, हथियारों सहित 5 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Edited By Kamini,Updated: 16 Jun, 2022 05:33 PM

5 accused including weapons were caught by the police

पंजाब में दिन प्रतिदिन लूट की वारदातें रुकने का नाम  नहीं ले रही। जालंधर पुलिस ने लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले 5 .............

जालंधर : पंजाब में दिन प्रतिदिन लूट की वारदातें रुकने का नाम  नहीं ले रही। जालंधर पुलिस ने लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे 4 पिस्टल 32 बोर, 6 मैगजीन, 32 जिंदा कारतूस, 6 लाख 50 हजार ड्रग मनी, 103 ग्राम हैरोइन, 550 ग्राम नशीला पावडर, 3 गाड़िया (स्विफ्ट सफेद रंग की, सेंट्रो सिल्वर रंग की व हौंडा इमेज सफेद रंग की) और एक खंडा बरामद किया है। 

जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू ने बताया कि सी.आई.ए. की टीम द्वारा लडोवाली रोड टी पॉइंट पर नाकाबन्दी की हुई थी। इस दौरान गुरुनानक पूरा फाटक की और से आ रही सफेद रंग की स्विफ्ट कार (PB08 EW8657) शक के आधार पर रोका गया। इस दौरान उसमें  बैठे 5  लूटेरो को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सन्नी, स्माइल, दिवांश, हैप्पी व लव के रूप में हुई है। यह पांचो आरोपी जालंधर के है। 

पुलिस कमिश्नर ने यह भी बताया कि सनी व स्माइल उर्फ शेरू दोनों भाई है। शेरू ने बताया कि उसका भाई सन्नी शहर में बदमाशी कर रहा था। जिस दौरान उसने सोढल एरिया में भी लक्की पेंटर पर गोलियां चलाई थी। यह दोनों भाई अमन फतेह गैंग के मेम्बर भी है। शेरू ने पुलिस को यह भी बताया कि सन्नी जल्दी अमीर होना चाहता था और फरारी लेने के चक्कर मे उसने नशे का कारोबार शुरू कर दिया था। इन्होंने मिल कर जालंधर के किशनपुरा के पास ज्वेलर को लूटने का प्लान बना रहे थे। उसकी दुकान की रेकी भी कर ली थी लेकिन उससे पहले ही इन्हें पकड़ लिया गया। इनको अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!