Lockdown के कारण भारत में फंसे 41 पाकिस्तानी नागरिक वतन लौटे,सरकार का जताया आभार

Edited By swetha,Updated: 17 Apr, 2020 08:24 AM

41 pakistani nationals stranded in india returned to homeland due to lockdown

कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के कारण भारत में फंसे 41 पाकिस्तानी नागरिक वीरवार को अटारी-वाघा सीमा के रास्ते अपने वतन लौट गए हैं।

अटारीःकोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के कारण भारत में फंसे 41 पाकिस्तानी नागरिक वीरवार को अटारी-वाघा सीमा के रास्ते अपने वतन लौट गए हैं। ये सभी अपने रिश्तेदारों से मिलने व धार्मिक स्थलों के दर्शनों के लिए विजिटर वीजा पर भारत आए थे। इनकी वीजा अवधि खत्म हो चुकी थी, लेकिन सरहद बंद होने के कारण ये यहां फंस गए थे।

पाक एंबेसी द्वारा भारत सरकार से इन यात्रियों को सड़क रास्ते वतन लौटने की इजाजत देने की गुहार लगाई गई थी। वापसी से पहले जाकिर हुसैन मुहम्मद, खदीजा बेगम, खसीसा बानो आदि ने बताया कि वीजा खत्म होने पर वे घबरा गए थे। उन्हें कर्म सिंह वार्ड अस्पताल में बनाए कैंप में शिफ्ट कर दिया गया था, जहां उनके लिए पंजाब सरकार द्वारा बहुत अच्छी व्यवस्था की गई थी। इसके लिए उन्होंने सरकार का धन्यवाद किया।   


उन्होंने कहा कि अब वह दोनों देशों के आपसी रिश्तों में खटास खत्म होने की दुआ करते हैं। वहीं ननकाना साहिब (पाकिस्तान) से भूपिंदर सिंह दिल्ली में गुरुद्वारा शीशगंज में एक माह के वीजा पर आए थे। बिलाल मुहम्मद ने बताया कि कराची से आए थे। बेटी जल गई थी, इसलिए वह दिल्ली में सर गंगा राम अस्पताल से सर्जरी करवाने आए थे।  बता दें, कोरोना वायरस संक्रमण के कारण भारत में लॉकडाउन होने के कारण पाकिस्तान से आए यात्री फंस गए थे। ये आशंकित थे कि वह कब घर लौटेंगे, लेकिन पाक एंबेसी की ओर उनकी वतन वापसी को लेकर किेए गए प्रयास के बाद ये आज वापस लौट गए।   

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!