Edited By Anjna,Updated: 22 May, 2018 07:49 AM
जिला पुलिस ने सोने के गहने छीनने वाले गिरोह की 4 महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके पास से छीनी सोने की चूड़ी बरामद कर ली है। एस.पी. जांच हरपाल सिंह ने बताया कि जिला पुलिस मुखी अलका मीना के दिशा-निर्देशों पर ए.एस.पी. डा. रवजोत ग्रेवाल और दलजीत सिंह खख...
फतेहगढ़ साहिब (जज्जी): जिला पुलिस ने सोने के गहने छीनने वाले गिरोह की 4 महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके पास से छीनी सोने की चूड़ी बरामद कर ली है। एस.पी. जांच हरपाल सिंह ने बताया कि जिला पुलिस मुखी अलका मीना के दिशा-निर्देशों पर ए.एस.पी. डा. रवजोत ग्रेवाल और दलजीत सिंह खख डी.एस.पी. जांच की निगरानी में इंस्पैक्टर दलबीर सिंह इंचार्ज सी.आई.ए. स्टाफ सरङ्क्षहद व गुरप्रीत सिंह एस.एच.ओ. थाना फतेहगढ़ साहिब ने गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब की पार्किंग में से गहने चोरी करने वाली 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इन महिलाओं के खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में गहने चोरी, चेन स्नेचिंग और एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं।
एस.पी. ने बताया कि बीती 3 मई को कैलाश रानी ने सूचना दी थी कि ज्योति स्वरूप मोड़ फतेहगढ़ साहिब के पास वह थ्री व्हीलर पर अपने घर आ रही थी तभी 3 महिलाएं ड्राइवर के मना करने के बावजूद धक्के से थ्री व्हीलर में बैठ गईं और थोड़ा आगे जाकर वे थ्री व्हीलर रुकवा कर उतर गईं और उतरते समय उसके साथ बैठी महिला उसकी बाजू में डाली सोने की चूड़ी उतार कर ले गई थी। जब उसने शोर मचाया तो वे तीनों आगे खड़ी कार में बैठकर फरार हो गईं। इसके आधार पर मुख्य अफसर थाना फतेहगढ़ साहिब ने उक्त मामला दर्ज किया था। उन्होंने इंस्पैक्टर दलबीर सिंह इंचार्ज सी.आई.ए. स्टाफ सरङ्क्षहद को इस गिरोह को काबू करने के आदेश दिए थे।
इंस्पैक्टर दलबीर सिंह ने इंटैलीजैंसी और टैक्नीकल तरीकों से गिरोह के सदस्यों की तालाश शुरू की और 4 महिलाओं को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है तथा वारदात में इस्तेमाल की गई ऑल्टो कार भी बरामद करवा ली है। कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। प्राथमिक पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि आरोपी महिलाएं कई वर्षों से मेलों, गुरुद्वारा और भीड़ वाली जगहों से चेन स्नेङ्क्षचग व गहने चोरी करती आ रही हैं। चेन स्नेङ्क्षचग व गहने चोरी करने के बाद यह अपनी निजी कार में सवार होकर फरार हो जाती थीं। इसके साथ-साथ ये महिलाएं नशा बेचने का धंधा भी करती हैं।