Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jun, 2017 09:57 AM
गांव बसरावां में एक महिला का कत्ल हुआ था। इस संबंधी थाना कादियां की पुलिस की ओर से मामला दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। जानकारी देते हुए थाना कादियां के एस.एच.ओ. ललित कुमार ने बताया कि पुलिस को उस समय बड़ी ........
बटाला (बेरी): गांव बसरावां में एक महिला का कत्ल हुआ था। इस संबंधी थाना कादियां की पुलिस की ओर से मामला दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। जानकारी देते हुए थाना कादियां के एस.एच.ओ. ललित कुमार ने बताया कि पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब एक-एक करके महिला का कत्ल करने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया जिन्होंने पूछताछ दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया।
उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान हरमनप्रीत सिंह, रिस्पदेव, रजत, गुरदयाल उर्फ बबला के रूप में हुई है। उक्त चारों आरोपियों को ए.एस.आई. जतिन्द्र सिंह, ए.एस.आई. शिव सिंह, ए.एस.आई. संतोख सिंह आदि सहित पुलिस पार्टी ने माननीय अदालत में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।