Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Aug, 2017 09:02 AM
पाकिस्तान की तरफ से अपने सीमा क्षेत्र में 400 फुट ऊंचा झंडा फहराए जाने की पुष्टि होने के बाद भारत सरकार और पंजाब सरकार भी हरकत में आ गई। 13 अगस्त को एक बार फिर अटारी बार्डर पर 360 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा फहराया जाएगा।
अमृतसर(नीरज): पाकिस्तान की तरफ से अपने सीमा क्षेत्र में 400 फुट ऊंचा झंडा फहराए जाने की पुष्टि होने के बाद भारत सरकार और पंजाब सरकार भी हरकत में आ गई। 13 अगस्त को एक बार फिर अटारी बार्डर पर 360 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा फहराया जाएगा।
जानकारी के अनुसार पाकिस्तान सरकार 13 अगस्त की रात को अपना झंडा फहराने जा रही है ताकि 14 अगस्त पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर भारत को नीचा दिखाया जा सके। भारतीय सीमा में कई महीनों के बाद तिरंगा फहराया जाएगा। हवा के भारी दबाव के कारण बार-बार तिरंगा फटने की घटनाएं होने के चलते डी.सी. व पंजाब सरकार ने 360 फुट ऊंचा तिरंगा उतारने के आदेश दे दिए थे और यह कहा था कि कुछ खास मौकों पर 360 फुट ऊंचे झंडे को फहाराया जाएगा।