Edited By Mohit,Updated: 11 May, 2020 09:30 PM
भारत से विदेशी यात्रियों को उनके अपने देश भेजने का सिलसिला लगातार जारी है, कल की.............
अमृतसर (इंदरजीत): भारत से विदेशी यात्रियों को उनके अपने देश भेजने का सिलसिला लगातार जारी है, कल की उड़ान के बाद आज एक और उड़ान अमृतसर एयरपोर्ट से रवाना हुई। 308 यात्रियों को लेकर आज दोपहर 3:30 बजे ब्रिटिश एयरलाइंस ऑफ यूनाइटेड किंगडम के विमान ने उड़ान भरी।
अमृतसर के अंतर्राष्ट्रीय एस.जी.आर.डी. एयरपोर्ट से यह उड़ान भारत से लंदन के हीथरो हवाई अड्डे पर लैंड करेगी। इनमें से कुछ लोग इंग्लैंड के और कुछ कनाडा के निवासी शामिल हैं। लंदन के अंतर्राष्ट्रीय हीथरो हवाई अड्डे पर जहाज की लेंडिंग के उपरांत उनको अलग-अलग उड़ानों में संबंधित देशों में भेजा जाएगा।