3 लाख स्टूडैंट्स ने किया ट्वीट, अब 12वीं के एग्जाम रद्द करने की उठाई मांग

Edited By Tania pathak,Updated: 02 May, 2021 11:34 AM

3 lakh students tweeted raised demand for cancel 12th exam

देशभर में कोरोना संक्रमण दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए राज्यों के शिक्षा बोर्डों के साथ-साथ सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) ने भी 10वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं।

लुधियाना (विक्की): देशभर में कोरोना संक्रमण दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए राज्यों के शिक्षा बोर्डों के साथ-साथ सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) ने भी 10वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। कोरोना की विकराल स्थिति को देखते हुए अब सी.बी.एस.ई. 12वीं की परीक्षा रद्द किए जाने की मांग उठी है। सोशल मीडिया पर आवाज उठा रहे लोगों का कहना है कि सी.बी.एस.ई. 10वीं की परीक्षा रद्द हो सकती है तो 12वीं की क्यों नहीं। विद्यार्थी ट्विटर पर हैशटैग के माध्यम से केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय और सी.बी.एस.ई. से 12वीं की परीक्षा भी रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

एक यूजर ने ट्विटर ट्रैंड का स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए लिखा है कि सी.बी.एस.ई. 12वीं की परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर अब तक 3 लाख 5 हजार लोग ट्वीट कर चुके हैं। यूजर ने आगे लिखा कि पिछले 14 महीनों से हम 12वीं कक्षा में हैं, यदि सी.बी.एस.ई. ऑनलाइन परीक्षा कराता है तो कम से कम 3 महीने तक और 12वीं कक्षा में रहना होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस महामारी में सी.बी.एस.ई. 12वीं की परीक्षा रद्द की जानी चाहिए।
शिक्षा मंत्री को कर रहे हैं टैग

इसके अलावा कुछ यूजर्स सी.बी.एस.ई. परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर मजेदार मीम्स भी शेयर कर रहे हैं। कुछ यूजर्स सी.बी.एस.ई. और केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक को टैग कर परीक्षा रद्द करने के लिए  आवाज उठा रहे हैं। 

याद रहे कि गत अप्रैल माह में सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) ने देश में बढ़ रही कोरोना महामारी को देखते हुए पिछले वर्ष की तरह इस बार भी 10वीं परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है और 12वीं की परीक्षा को 1 जून तक के लिए स्थगित कर दिया है। सी.बी.एस.ई. ने कहा था कि आगे परीक्षाएं किस प्रकार और कब कराई जा सकती हैं, इसके बारे में 1 जून या इसके बाद फैसला किया जाएगा। साथ ही परीक्षाएं शुरू होने के 15 दिन पहले ही छात्रों को इस बारे में सूचित कर दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!