Edited By Vaneet,Updated: 14 Mar, 2019 04:18 PM
स्थानीय नई जिला जेल में एन.डी.पी.एस. एक्ट अधीन 10 साल की सजा काट रहे एक कैदी प्यारा....
नाभा(जैन): स्थानीय नई जिला जेल में एन.डी.पी.एस. एक्ट अधीन 10 साल की सजा काट रहे एक कैदी प्यारा सिंह पुत्र दलीप सिंह वासी गांव जौलियां से तलाशी दौरान 28 नशे वाली गोलियां बरामद की गई। डिप्टी सुपरिडैंट रमनदीप सिंह भंगू अनुसार यह कैदी पैरोल की छुट्टी काट कर जेल में वापिस आया था। इसकी बाई लात कटी हुई है।
कैदी ने बनावटी लात की कैप में गोलियां छिपा रखी थी। ऐसे ही दो ओर कैदियों यशदीप पुरी पुत्र कृष्ण पुरी और सुखविंदर सिंह पुत्र करनैल सिंह से तलाशी दौरान क्रमवार 26 गोलियां और 17 गोलियां बरामद की जो कि उन्होंने गुप्त अंग में छिपा रखी थी। सुखविंदर से जर्दा भी बरामद किया गया। एक ओर हवालाती बिक्रम नाग पुत्र जसवंत नाग (जिला फतेहगढ़) से 17 नशे वाली गोलियां बरामद की गई। वर्णनयोग है कि इस जिला जेल कंपलैक्स के पांच ब्लाकों में इस समय 870 कैदी/हवालाती बंद हैं। सेवामुक्त डी.एस.पी. भोला समेत नशे वाले पदार्थों का सेवन करने वाले और बड़े-बड़े तस्करों को इस जेल में नजरबंद किए जाने के कारण यह जेल हमेशा मुख्य समाचार और विवादों में रहती है। जेल प्रबंधकों ने अब नशों की रोकथाम के लिए कंपलैक्स में सख्ती करनी आरंभ कर दी है, जिसके अच्छे निष्कर्ष निकल रहे हैं।