Edited By somnath,Updated: 13 Apr, 2020 10:12 PM
पंजाब पुलिस ने निहंगों के एक समूह द्वारा हमले के मद्देनजर सख्त कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर नफरत भरे संदेशों द्वारा भावनाओं को भड़काने वाले तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
चंडीगढ़(रमनजीत): पंजाब पुलिस ने निहंगों के एक समूह द्वारा हमले के मद्देनजर सख्त कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर नफरत भरे संदेशों द्वारा भावनाओं को भड़काने वाले तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता ने कहा कि भूपिंदर सिंह पुत्र स्व. जीत सिंह निवासी मॉडल टाऊन होशियारपुर, दविंदर सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी सिविल र्लानज बटाला और कुलजीत सिंह भुल्लर पुत्र स्वर्न सिंह निवासी मलोट शहर जिला श्री मुक्तसर साहिब को सोशल मीडिया पर नफरत भरे संदेशों से सांप्रदायिक अशांति भड़काते हुए पाए गए। तीनों के विरुद्ध आई.पी.सी. 1860 की धारा 115, 153-ए, 188, 269, 270, 271 और 505 (2), महामारी रोग अधिनियम, 1897 की धारा 3 और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 54 के तहत अलग-अलग एफ.आई.आर. दर्ज की गई हैं।