Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Nov, 2017 08:19 AM
थाना बख्शीवाला की पुलिस ने एस.एस.पी. डा. एस. भूपति और डी.एस.पी. सिटी-2 सुखअमृत सिंह रंधावा के दिशा-निर्देशों पर एस.एच.ओ. गुरनाम सिंह की अगुवाई में 3 अलग-अलग केसों में 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। इस संबंधी एस.एच.ओ....
पटियाला (बलजिन्द्र) : थाना बख्शीवाला की पुलिस ने एस.एस.पी. डा. एस. भूपति और डी.एस.पी. सिटी-2 सुखअमृत सिंह रंधावा के दिशा-निर्देशों पर एस.एच.ओ. गुरनाम सिंह की अगुवाई में 3 अलग-अलग केसों में 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। इस संबंधी एस.एच.ओ. गुरनाम सिंह ने बताया कि पहले केस में नछत्तर कौर को गिरफ्तार करके उससे 7 किलो भुक्की बरामद की गई। उन्होंने बताया कि नछत्तर को ए.एस.आई. शाम लाल ने गिरफ्तार किया। दूसरे केस में रीमा को गिरफ्तार किया गया है, जिससे 30 किलो भुक्की बरामद की गई।
रीमा को ए.एस.आई. मनजीत सिंह ने गिरफ्तार किया। तीसरे केस में जग्गी राम निवासी खानेवाल को गिरफ्तार किया गया है। जग्गी राम को ए.एस.आई. रणधीर सिंह ने गिरफ्तार करके उससे 35 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद किया। उन्होंने बताया कि तीनों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। एस.एच.ओ. गुरनाम सिंह ने बताया कि तीनों को पुलिस रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जाएगी कि आखिर वे यह नशीली वस्तुएं कहां से लेकर आए थे व आगे कहां सप्लाई करनी थी। उन्होंने साफ किया कि वह अपने इलाके में किसी भी कीमत पर नशीले पदार्थों की तस्करी नहीं होने देंगे।